पूज्य जन्मदायिनी माता अमरौतीन दाई (अमरू तिनी)
संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की पूज्य मातागिरौदपुरी के पावन महंगू दास जी के गृह में अवतरित माता अमरौतीन दाई (अमरू तिनी) ने सत्य के महासूर्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी को जन्म दिया।
बाल्यकाल से ही उन्होंने बालक घासीदास को दया, करुणा, सत्य और प्राणी मात्र के प्रति प्रेम के संस्कार प्रदान किए। समस्त सतनाम जगत में उनका स्थान आदि जननी के रूप में सर्वोच्च है।